spot_img

Ahmedabad : पायलट की अनुपस्थिति से अहमदाबाद-लंदन की उड़ान चार घंटे देरी से उड़ी

Ahmedabad: Ahmedabad-London flight delayed by four hours due to pilot's absence

अहमदाबाद: (Ahmedabad) अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्रियों को कड़वा अनुभव हुआ। करीब चार घंटे तक यात्रियों को हवाईअड्डे पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। मामला पायलट से जुड़ा बताया गया है, जिसकी तबियत खराब होने के कारण एयर इंडिया को वैकल्पिक व्यवस्था करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।

अहमदाबाद-लंदन की एयर इंडिया की उड़ान नंबर एआई 171 सामान्य रूप से दिन के एक बजे रवाना होती है। 8 अप्रैल को यह उड़ान सुबह 11.40 बजे जाने वाली थी। इसकी पूर्व सूचना सभी यात्रियों को पहले से दी गई थी। इसके अनुसार यात्री अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर निर्धारित समय पर पहुंच गए। चेकइन और अन्य प्रक्रियाओं के कारण अधिकांश यात्री सुबह 8 बजे के आसपास हवाईअड्डे पर पहुंच गए। सुबह 10.30 बजे बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। बाद में पता चला कि पायलट के बीमार होने से देरी हो रही है। बाद में दिन के 3.15 बजे यात्रियों का बोर्डिंग किया गया। विमान में पायलट के नहीं पहुंचने से उड़ान में फिर देरी होने लगी। इस बीच यात्री परेशान होते रहे। विमान में 15 सीनियर सिटीजन समेत 18 बालक भी सवार थे। बाद में किसी तरह विमान शाम 4.15 बजे लंदन के लिए रवाना की गई।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles