spot_img

AGRA : आगरा में सगाई समारोह में जिंदा जलीं दो महिलाएं, हलवाई झुलसा

आगरा : आगरा में लगन सगाई के आयोजन में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में हलवाई के साथ खाना बनाने आई दो महिलाएं जिंदा जल गई और हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया।

सगाई कार्यक्रम में हलवाई के साथ खाना बनाने पहुंची दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आयोजन में हलवाई के साथ सब्जी काटने और अन्य कामों में मदद करने के लिए गई थी।

हादसे के संबंध में मौके पर पहुंचे एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और एक घायल पुरुष को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

मामला थाना सिकंदरा के बाईपुर अंतर्गत सुंदरवन कालोनी का है जहां मदन कुमार के बेटे की दो दिन बाद शादी थी। रविवार को सगाई की रस्म थी और मदन ने घर के पास ही दावत का इंतजाम किया था।

पुलिस ने बताया कि सुबह हलवाई कैलाशी खाना बनाने के लिए अपने साथ नगला बूढ़ी की रहने वाली शीला और लीला को लेकर आया था। दोनों सिलेंडर के पास बैठकर सब्जियां काट रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की पिन ढीली हो गई और सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें बचाने के प्रयास में हलवाई कैलाशी भी बुरी तरह से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाली महिलाएं मजदूर परिवार की थीं। दोनों के पति मजदूरी का काम करते हैं और बस्ती में रहते थे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles