
आगरा : (Agra) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले (Agra district of Uttar Pradesh) में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान एक उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी निवासी जूता कारोबारी दिनेश बाबू (Dinesh Babu—a shoe businessman residing at Gobar Chowki in the Tajganj area) की बेटी की हत्या 25 मार्च को हुई थी। आरोप है कि मकान में किराए पर रह रहा सुनील नामक व्यक्ति रंजिश के चलते बच्ची की गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया था। बाद में बच्ची का शव घर में रखे आटे के ड्रम से बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास (DCP (City) Syed Ali Abbas) ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि आरोपित बमरौली कटरा क्षेत्र से भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल आरोपित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक उपनिरीक्षक को भी गोली लगी, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए (315 bore country-made pistol, six spent cartridges, and three live rounds) हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


