spot_img

Agartala: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां त्रिपुरा पहुंचीं

Agartala

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अगरतला:(Agartala)
त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमें राज्य में पहुंचने लगी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (A senior police officer) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पांच कंपनियां मंगलवार को त्रिपुरा पहुंचीं, जिन्हें जिलों में चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। वहीं, अगले 48 घंटों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 और कंपनियों के राज्य में पहुंचने की संभावना है।

अधिकारी के मुताबिक, त्रिपुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 100 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां त्रिपुरा पहुंच चुकी हैं और 50 अन्य कंपनियां रास्ते में हैं। अगले सप्ताह तक राज्य में केंद्रीय बलों की करीब 100 कंपनियां उपलब्ध हो जाएंगी।”

अधिकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां निर्धारित की हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के वास्ते सभी केंद्रीय बलों को जिलेवार तैनात किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया, “जिला प्रशासन को केंद्रीय बलों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। उन्हें राजनीतिक रैलियों और क्षेत्र के प्रमुख कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस थानों से संबद्ध किया जाएगा।”

त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रचार के सिलसिले में राज्य का दौरा करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी त्रिपुरा पुलिस और राज्य अर्धसैनिक बल त्रिपुरा राज्य राइफल्स (टीएसआर) के कंधों पर होगी। राज्य में पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम मसौदा प्रकाशित किया जाएगा।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles