spot_img

रोज़ाना एक कविता: क्यों डरता है

नरेंद्र वर्मा

कोने में बैठ कर क्यों रोता है,
यू चुप चुप सा क्यों रहता है।

आगे बढ़ने से क्यों डरता है,
सपनों को बुनने से क्यों डरता है।

तकदीर को क्यों रोता है,
मेहनत से क्यों डरता है।

झूठे लोगो से क्यों डरता है,
कुछ खोने के डर से क्यों बैठा है।

हाथ नहीं होते नसीब होते है उनके भी,
तू मुट्ठी में बंद लकीरों को लेकर रोता है।

भानू भी करता है नित नई शुरुआत,
सांज होने के भय से नहीं डरता है।

मुसीबतों को देख कर क्यों डरता है,
तू लड़ने से क्यों पीछे हटता है।

किसने तुमको रोका है,
तुम्ही ने तुम को रोका है।

भर साहस और दम, बढ़ा कदम,
अब इससे अच्छा कोई न मौका है।

Kolkata : अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत

कोलकाता : (Kolkata) बनगांव में कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने शनिवार को बंगाली अभिनेत्री एवं पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती (former Trinamool Congress...

Explore our articles