spot_img

रोजाना एक कविता: आज पढ़िए पराग मांदले की कविता ‘एक स्त्री का प्रेम’

@पराग मांदले

क्या एक स्त्री के लिए
प्रेम करना भी
जन्म देने की प्रक्रिया से
गुजरना होता है?
मन की कोख में
बेखुदी के किन चरम क्षणों में
तुम्हें कर लिया था धारण
मैंने?
बारी-बारी से
उम्मीद और आशंकाओं की
उत्ताल तरंगे
मेरे सारे अस्तित्व को
आंदोलित किए रहती हैं।
हर दिन
तिल-तिल बढ़कर
मेरे होने पर
हावी हो रहा है तुम्हारा होना।
सुनो,
डॉक्टर कहते हैं
किसी एक को ही बचा पाएंगे हम!
मैं
तुम्हें जनकर
तुम्हें बचाना चाहती हूँ।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles