spot_img

रोजाना एक कविता: आज पढ़िए अनीता कपूर की कविता ‘आँगन’

  • अनीता कपूर

आँगन बंटें,
मैं हमेशा चुप रही
मकान बोलता रहा।
खबरें उड़ी,
मैं सुनती रही
चेहरे अख़बारों जैसे थे।
खामोशी सिसकी,
कान सुनते रहे
दोस्तों ने दुश्मनों से
जुबां बदल ली थी।
रात रोयी और,
सड़कें नाचीं थी
कमबख़्त
थके सन्नाटों ने
शोर मचा दिया था,
वो आँगन बंटने
से लेकर आज तक
साथ जो थे।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles