spot_img

रोज़ाना एक कविता: नर हो न निराश करो मन को

मैथिलीशरण गुप्त

नर हो न निराश करो मन को
कुछ काम करो कुछ काम करो
जग में रहके निज नाम करो
यह जन्म हुआ किस अर्थ अहो
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो
कुछ तो उपयुक्त करो तन को
नर हो न निराश करो मन को ।

संभलो कि सुयोग न जाए चला
कब व्यर्थ हुआ सदुपाय भला
समझो जग को न निरा सपना
पथ आप प्रशस्त करो अपना
अखिलेश्वर है अवलम्बन को
नर हो न निराश करो मन को ।

जब प्राप्त तुम्हें सब तत्त्व यहां
फिर जा सकता वह सत्त्व कहां
तुम स्वत्त्व सुधा रस पान करो
उठके अमरत्व विधान करो
दवरूप रहो भव कानन को
नर हो न निराश करो मन को ।

निज गौरव का नित ज्ञान रहे
हम भी कुछ हैं यह ध्यान रहे
सब जाय अभी पर मान रहे
मरणोत्तर गुंजित गान रहे
कुछ हो न तजो निज साधन को
नर हो न निराश करो मन को ।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles