spot_img

Palwal : पलवल में दूसरे छात्र की जगह विज्ञान परीक्षा देता फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

पलवल : (Palwal) पलवल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा (Central Board of Secondary Education’s Class 10 Science exam in Palwal) की विज्ञान परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ा रखी थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात शिक्षिकाओं की सतर्कता से फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने गुरूवार को बताया कि निशांत विद्यालय की केंद्र अधीक्षक डा. पायल तनेजा (Dr. Payal Taneja, the center superintendent of Nishant School) की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें ग्रीनवुड कान्वेंट विद्यालय (Greenwood Convent School) के विद्यार्थी भी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र अधीक्षक के अनुसार, विज्ञान परीक्षा के दौरान ओजस मंगला (Ojas Mangala) नामक छात्र की सीट पर एक अन्य युवक परीक्षा दे रहा था। ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका नेहा शर्मा और नीलम देवी (Neha Sharma and Neelam Devi) को युवक के हावभाव संदिग्ध लगे। जब उसके प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक में लगी फोटो का मिलान किया गया, तो उसकी पहचान मेल नहीं खाई।

जांच के दौरान युवक ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से दाढ़ी बढ़ाने की बात सामने आई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विष्णु बताया और स्वीकार किया कि वह ओजस मंगला की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस और बोर्ड पर्यवेक्षक को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। केंद्र अधीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बोर्ड अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि संबंधित छात्र के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai : अजीत विमान हादसे में दर्ज हो गैर-इरातन हत्या का मामला- संजय राऊत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (former Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के विमान हादसे को लेकर विवाद बढ़ता जा...

Explore our articles