spot_img

motivational story : विवेकानंद की प्रार्थना

पिता के निधन के बाद विवेकानंद के घर की आर्थिक दशा चिंताजनक हो गई। उन पर काफी कर्ज था। दूसरी ओर विवेकानंद रामकृष्ण में तल्लीन रहते थे। मां किसी तरह अभावों के बीच गृहस्थी चला रही थी। विवेकानंद जब घर लौट कर आते और पाते कि भोजन मां के लिए ही कम है, उसमें दूसरे की गुंजाइश नहीं है, तो किसी के घर से निमंत्रण का बहाना करके निकल जाते और गलियों में थोड़ी देर टहलने के बाद लौटकर चले आते।

इस बात का पता रामकृष्ण को लगा तो उन्होंने विवेकानंद को बुलाकर कहा कि तू मंदिर में जाकर मां से क्यों नहीं मांग लेता? विवेकानंद मंदिर में मांगने गए। रामकृष्ण बाहर बैठे थे। घंटों बीत गए। विवेकानंद बाहर आए।

आंखों से आंसुओं की धार बह रही थी। परम आनंदित। रामकृष्ण ने कहाः मांग लिया? विवेकानंद ने जवाब दियाः नहीं मांग सकूंगा, क्योंकि मां जब सामने खड़ी हो तो मांगना कैसा? क्या उसे पता नहीं है? विवेकानंद ने गुरु रामकृष्ण से कहा कि अंदर जाकर ऐसा आनंद बरसता है कि याद ही नहीं से रहता कि भूख लगी है। शिष्यों ने देखा कि विवेकानंद को सुनते हुए रामकृष्ण की आंखों से भी जल बरस रहा था।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मजिस्ट्रेट से सीबीआई की चार्जशीट पर विचार करने के बाद आगे बढ़ने को कहा

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के जुडिशियल मजिस्ट्रेट(Judicial Magistrate of Delhi's Rouse Avenue Court) को निर्देश...

Explore our articles