
मुंबई : (Mumbai) बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के परिवार ने मुंबई की एक अदालत (Mumbai court) में याचिका दायर की। इसमें पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे एनसीपी नेता की हत्या के मामले में वॉन्टेड आरोपी अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) को कस्टडी में ले। अनमोल, एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में भी वॉन्टेड है। बाबा सिद्दीकी की बेटी शहजीन जियाउद्दीन सिद्दीकी (Shahzeen Ziauddin Siddique) की तरफ से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ‘बाहरी दबाव’ के कारण अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) को कस्टडी में लेने से बच रही है। आगे कहा गया है कि दखल देने वाले पक्ष (सिद्दीकी परिवार) को भरोसा है कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करने पर उन लोगों के नाम सामने आएंगे, जिनके कहने पर उसने सह-आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।



