Home New Delhi New Delhi : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से संभव

New Delhi : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से संभव

0
6
New Delhi: Monsoon Session of Parliament Likely from July 20

नई दिल्ली : (New Delhi) संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) जुलाई से शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि ये 13 अगस्त तक चल सकता है। इस दौरान 19 बैठकें होने की उम्मीद है। इस सत्र के खूब हंगामेदार होने के आसार हैं। शिवसेना, आम आदमी पार्टी (Shiv Sena and the Aam Aadmi Party) समेत कई राजनीतिक पार्टियों में उठापटक हुई है। सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को दोबारा पेश कर सकती है। भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) (National Democratic Alliance) सत्र में कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक भी शामिल हैं। ये दोनों संविधान संशोधन विधेयक (both are Constitution Amendment Bills) हैं। ऐसे में सरकार को इन्हें पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी, जिसके लिए कोशिशें जारी हैं। महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पिछले सत्र में पारित नहीं हो सका था।