
देवरिया : (Deoria) देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) (UPTET) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। देवरिया जनपद में 12 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission), प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) की लिखित परीक्षा 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पाॅलियों तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाॅली, इस प्रकार कुल 05 पाॅलियों में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 19 लाख 94 हजार 661 पंजीकृत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। आयोग के अनुसार 02 जुलाई की दोनों पाॅलियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाॅली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। तीन जुलाई की द्वितीय पाॅली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाॅली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 5) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।



