
जम्मू : (Jammu) जम्मू संभाग के कठुआ जिले (Kathua district of Jammu division) में बुधवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 23 तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सांबा के गोरान और सुंब गांवों के तीर्थयात्री बिलवार स्थित माता सुकराला देवी मंदिर (Mata Sukrala Devi temple) जा रहे थे, तभी धार रोड पर डिंगी सिंबली के पास यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस दल भी बचाव कार्य में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।





