
खाटूश्यामजी श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर : (Bikaner) रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने 21 जून 2026 को बीकानेर से जयपुर के निरीक्षण दौरे के दौरान सीकर में खाटूश्यामजी दर्शनार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात की घोषणा की। उन्होंने पूर्व सांसद (Sumedanand Saraswati) के साथ चर्चा के दौरान सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।
चर्चा के बाद केंद्रीय रेल मंत्री और सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से प्रस्तावित स्टेशन स्थल तक पहुंचे। वहां रेल मंत्री ने सुंदरपुरा स्टेशन के (Sundarpura station) प्रस्तावित मानचित्र का अवलोकन कराया तथा परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्टेशन निर्माण का कार्य आगामी कुछ महीनों में शुरू कर दिया जाएगा।
रेल मंत्री ने कहा कि सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण से खाटूश्यामजी (Khatu Shyam Ji)आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में दर्शनार्थियों को यात्रा के दौरान विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन नए स्टेशन के बनने से उनका आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण से न केवल खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत





