spot_img
Home latest Jalpaiguri : अपडेट : बस और ट्रेलर की टक्कर में चार की...

Jalpaiguri : अपडेट : बस और ट्रेलर की टक्कर में चार की मौत, 39 से अधिक घायल

0
29
Jalpaiguri: Update – Four dead, over 39 injured in bus-trailer collision

जलपाईगुड़ी : (Jalpaiguri) जिले के मयनागुड़ी क्षेत्र के उल्लाडाबरी (Ulladabari in the Maynaguri area of ​​Jalpaiguri district) में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 39 से अधिक लोग घायल हो गए है। में पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (Jalpaiguri Medical College and Hospital) में भर्ती कराया गया है। इनमें एक तीन वर्षीय बच्चा और दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का अगला पहिया खराब होने के कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सिलीगुड़ी से कूचबिहार जा रही सरकारी बस बारिश से फिसलन भरी सड़क पर नियंत्रण खो बैठी और तीस्ता सेतु (Teesta Bridge)) के पास पीछे से ट्रेलर में जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर से यात्री फंस गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल (Maynaguri Rural Hospita) lभी भेजा गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुल 39 घायलों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिनमें से 18 को आईसीयू में भर्ती किया गया है। घायलों में 15 पुरुष, 12 महिलाएं और दो बच्चे शामिल है।

इस हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग (national highway) पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। बाद में प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को हटाकर यातायात बहाल किया।

मयनागुड़ी थाने के आईसी सुबल घोष (Subal Ghosh) ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक आनंद देव अधिकारी (Anand Dev Adhikari) ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।