
मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार को इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग एवं ऊपरी उपस्करों के रखरखाव कार्य हेतु बांद्रा एवं गोरेगांव स्टेशनों (Bandra and Goregaon stations) के बीच अप एवं डाउन हार्बर लाइनों पर 10.30 बजे से 15.00 बजे तक जम्बो ब्लॉक (‘jumbo block’) लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Railway’s Chief Public Relations Officer Vineet Abhishek) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान मध्य रेल की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-बांद्रा- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/पनवेल-गोरेगांव-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/पनवेल सभी हार्बर ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ चर्चगेट-गोरेगांव-चर्चगेट के बीच की धीमी ट्रेन सेवाएँ निरस्त रहेंगी। उपनगरीय खंड में निस्त की गई ट्रेन सेवाओं की सूची ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी।





