
कोलकाता : (Kolkata) तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम (Trinamool Congress (TMC) leader Firhad Hakim) ने कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पद से हटने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के प्रति आभार व्यक्त किया। फिरहाद हकीम (Firhad Hakim) ने बताया कि दिसंबर 2018 में पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नगर निगम के पार्षदों ने उन्हें मेयर चुना था। हकीम ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्षों में अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है।
क्यों दिया पद से इस्तीफा?
इस्तीफे की वजह बताते हुए हकीम ने कहा कि वे अब इस बड़ी जिम्मेदारी को उठाने में खुद को सक्षम महसूस नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, मेयर की कुर्सी केवल बैठने के लिए नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति एक बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वे इस जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं संभाल पा रहे, तो पद पर बने रहना ठीक नहीं है। हकीम ने अपनी नेता ममता बनर्जी को उन्हें यह मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।


