
मुंबई : (Mumbai) सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (Central Bureau of Investigation) (CBI) की टीम ने सोमवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर शहर में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (Renukai Chemistry Classes) (RCC) के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन सीबीआई की टीम कर रही है।
सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि नीट पेपर लीक मामले (NEET paper leak case) में मोटेगांवकर की सहभागिता होने का इनपुट मिला था। इसी वजह रविवार को सीबीआई ने आरसीसी के कार्यालय और मोटेगांवकर के घर की तलाशी ली थी। इसके बाद सीबीआई ने मोटेगांवकर से करीब ११ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीबीआई का सवालों का जवाब मोटेगांवकर नहीं दे सके, इसी वजह से आज सीबीआई की टीम ने मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि मोटेगांवकर नीट यूजी पेपर के लीक और सर्कुलेशन में शामिल ऑर्गनाइज्ड गैंग का एक्टिव मेंबर थे। इसके साथ ही मोटेगांवकर ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल, 2026 के एग्जाम से पहले नीट यूजी एग्जाम, 2026 का क्वेश्चन पेपर और जवाब हासिल किए थे। मोटेगांवकर ने कथित तौर पर कई लोगों को पेपर सर्कुलेट किया था।
उल्लेखनीय है कि नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility-cum-Entrance Test) (NEET) की ओर से 3 मई को 551 भारतीय शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में पेपर लीक होने की शिकायत आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और जांच के लिए सीबीआई ने मामला दर्ज किया। इस मामले में सीबीआई अब तक पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह सभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) (NTA) की पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थे।


