
मुंबई : (Mumbai) तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जयम रवि (रवि मोहन) (Tamil cinema veteran Jayam Ravi) अपनी निजी जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैमरे के सामने रो पड़े। अपनी पत्नी आरती के साथ चल रहे तलाक के विवाद पर खुलकर बात करते हुए अभिनेता ने एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान किया है। जयम ने नम आंखों से कहा कि जब तक आरती के साथ उनका कानूनी रूप से तलाक नहीं हो जाता, वो किसी भी फिल्म में एक्टिंग नहीं करेंगे।
बच्चों का जिक्र कर कैमरे के सामने रो पड़े जयम
आध्यात्मिक थेरेपिस्ट और गायिका केनिशा फ्रांसिस (spiritual therapist and singer Kenisha Francis) स नाम जुड़ने के बाद अब जयम रवि ने साफ कर दिया कि वो तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयम अपने आंसू नहीं रोक पाए और अपने बच्चों पर बात करते हुए बेहद भावुक हो गए। ये तब हुआ है, जब लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर केनिशा ने ठीक एक दिन पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया।
“बस अब बहुत हो चुका”
जयम ने कड़े शब्दों में कहा, “अब बहुत हो चुका। मैं इतने दिनों तक चुप रहा और कुछ भी बोलने से बचता रहा, लेकिन अब वक्त आ गया है। लोग सोचते हैं कि रवि मोहन एक बहुत ही सीधा-साधा इंसान है। मैं अब तक वैसा ही था, लेकिन अब नहीं।” जयम रवि ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा दर्द उन्हें तब हुआ, जब लोगों ने उनके बेटों के प्रति उनके प्यार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
सीधे इंसान का गुस्सा संभालना मुश्किल होता है- जयम
जयम बोले, “जब किसी सीधे और शांत स्वभाव के इंसान का गुस्सा भड़कता है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। लोग मेरे सब्र का ‘इम्तिहान’ ले रहे हैं।” इस दौरान वो काफी भावुक हो गए और नम आंख से कड़े लहजे में ऐलान किया, “जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जिस दिन मुझे तलाक मिल जाएगा, मेरी जिंदगी दोबारा सामान्य हो जाएगी और जब भी इंटरनेट पर ये मानसिक प्रताड़ना रुकेगी, मैं वापस लौटूंगा।”


