spot_img

Mumbai : तलाक की खबरों पर बोलीं मौनी रॉय

Mumbai: Mouni Roy Speaks Out on Divorce Rumors

मुंबई : (Mumbai) मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों ने अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म कर दी है। कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि रिश्ते में दरार की वजह सूरज की कथित बेवफाई और अभिनेत्री के पैसों का निजी इस्तेमाल था। हालांकि अब इन अटकलों पर मौनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मौनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि झूठी खबरें प्रकाशित न करें और कृपया हमें स्थान और गोपनीयता दें।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की। वहीं इन चर्चाओं के बीच सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम अकाउंट भी चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पहले मौनी के साथ अपनी तस्वीरें हटाईं और बाद में अकाउंट डिलीट या आर्काइव कर दिया। बता दें कि दोनों ने साल 2022 में गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी (couple tied the knot in 2022 in Goa) की थी।

इसी बीच मौनी की एक और सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने अपनी बहन रूपाली कडियान (Rupali Kadian) को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने अपनी बहन को जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बताते हुए प्यार जताया। हालांकि तलाक की खबरों के बीच मौनी की इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

New Delhi : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, एमिलियो गे, जेम्स रियू को मौका

नई दिल्ली : (New Delhi) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) (England Cricket Board) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में खेले जाने वाले पहले...

Explore our articles