
पटना : (Patna) राजधानी पटना स्थित आईआईटी पटना के अमहरा (Amhara campus of IIT Patna, located in the state capital) परिसर में शनिवार सुबह तेलंगाना निवासी छात्र हर्षित पटनायक (Harshit Patnaik, a student hailing from Telangana) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र का शव बॉयज हॉस्टल के समीप मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और संस्थान प्रशासन जांच में जुट गया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह परिसर में मौजूद लोगों ने हॉस्टल के बगल के मैदान में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम (local administration and a police team) मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हर्षित पटनायक के रूप में हुई, जो मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था। वह आईआईटी पटना में बीटेक चौथे सत्र का छात्र था और वर्तमान में मुंबई स्थित आईआईएम से एमबीए की (fourth-year B.Tech student at IIT Patna and was simultaneously pursuing an MBA from the Mumbai-based IIM) पढ़ाई भी कर रहा था।
मौत की वजह साफ नहीं
घटना को लेकर कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम तेज बारिश और आंधी के कारण परिसर के कई हिस्सों में पानी भर गया था तथा कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर गिर गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्र सुबह हॉस्टल से बाहर निकला था और उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पीएम रिपोर्ट का इंतजारः एसपी सिटी
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) ने बताया कि आईआईटी प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


