
मुंबई : (Mumbai) डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी (Director Suresh Triveni) ने ‘सुबेदार’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ (Subedaar, Tumhari Sulu, and Jalsa) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली 2 फिल्मों का अनाउंसमेंट किया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पहले तो राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फिल्म के नाम का खुलासा किया। फिल्म का नाम ‘NH404’ (film is titled NH404) होने वाला है। इस फिल्म में राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी ने किया है। पोस्टर में राकेश बेदी एक रोड रोलर के नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करो।’ हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। इसके कुछ देर बाद जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म का खुलासा किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म का नाम ‘दलदल’ (Daldal) होने वाला है। पोस्टर में जयदीप दलदल में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म डार्क और इंटेंस हो सकती है। इसका निर्देशन भी सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए जयदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘इस दलदल में तुम सब भी फंसोगे।’ अभी फिल्म की बाकी कास्ट और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों फिल्मों के पोस्टर रिलीज होने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जहां एक तरफ राकेश बेदी की फिल्म ‘एनएच404’ का पोस्टर थोड़ा मजेदार नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का पोस्टर काफी डार्क और इंटेंस नजर आ रहा है। फैंस अब फिल्मों के अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।


