
वाशिंगटन : (Washington) होर्मुज में तीन अमेरिकी नौसैनिक पोतों (Iran attacked three U.S. naval vessels in the Strait of Hormuz) पर गुरुवार को ईरान ने हमला किया। अमेरिकी सेना ने कहा कि हमने ईरानी हमलों को रोका और ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।अमेरिकी सेंट्रल कमांड (U.S. Central Command) ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने बिना किसी उकसावे के किए गए ईरानी हमलों को रोका और आत्मरक्षा में जवाबी हमले किए। अमेरिका ने कहा कि वह तनाव बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन अमेरिकी सेना की सुरक्षा के लिए तैनात और तैयार हैं।


