spot_img

Bhagalpur : आधी रात गंगा में गिरा विक्रमशिला सेतु का स्लैब

Bhagalpur: Slab of Vikramshila Bridge Collapses into Ganges at Midnight

भागलपुर : (Bhagalpur) बिहार के भागलपुर में गंगा नदी (Ganges River in Bhagalpur, Bihar) पर बने विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Bridge) का एक बड़ा हिस्सा सोमवार तड़के क्षतिग्रस्त हो गया। रात करीब 12:50 बजे पिलर संख्या 133 के पास सड़क का स्लैब अचानक टूटकर नदी में गिर गया, जिसके बाद पुल पर तत्काल प्रभाव से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।

घटना के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी वाहनों को समय रहते पीछे हटाकर सुरक्षित कर लिया गया। इस सतर्कता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी (District Magistrate Naval Kishore Chaudhary) मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को संरचनात्मक जांच के लिए बुलाया गया है।

उत्तर से दक्षिण बिहार को जोड़ता है यह पुल
एसएसपी प्रमोद यादव (SSP Pramod Yadav) ने बताया कि यातायात को तुरंत वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। अब भागलपुर से नवगछिया और सीमांचल जाने वाले वाहनों को मुंगेर और सुल्तानगंज मार्ग से गुजरना होगा। विक्रमशिला सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली अहम जीवनरेखा है। इसके अचानक बंद होने से क्षेत्रीय आवाजाही के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी व्यापक असर पड़ने की आशंका है।

आईआईटी और सेना की ली जाएगी मदद
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह (Dr. Chandrashekhar Singh, Chairman of the Bihar State Bridge Construction Corporation) ने स्वीकार किया कि पुल पर यातायात का अत्यधिक दबाव था और हाल ही में पटना से भेजी गई जांच टीम ने भी इसमें कई तकनीकी खामियां पाई थीं। मरम्मत कार्य में आईआईटी पटना का सहयोग भी लिया जाएगा। डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क कर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से भी मदद मांगी है, जिस पर रक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

दिसंबर तक चालू होगा नया गंगा पुल
भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया स्थित गंगा पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। फिलहाल, इस पुल को दुरुस्त करने में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है। है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है।

Explore our articles