spot_img

New Delhi : पश्चिम बंगाल में कमल, तमिल में विजयरथ

New Delhi: The Lotus Blooms in West Bengal; Vijay's Chariot of Victory in Tamil Nadu

नई दिल्ली : (New Delhi) पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों (assembly elections) की गणना के रुझान आने शुरु हो गये हैं और इसमें तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में कमल खिलता दिखाई दे रहा है और वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय (Tamil Nadu, actor Vijay) की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ गठबंधन की 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो सकती है। असम में भाजपा तीसरी बार बड़े बहुमत से वापसी करने जा रही है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी 12.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार

पश्चिम बंगाल — 276/293 – भारतीय जनता पार्टी (BJP) 177, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) 94, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) 2, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा – बीजीपीएम 1, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) – सीपीआई (M) 1, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट – (AISF) 1 ।

तमिलनाडु 234/234 — तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (TVK) 104, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) 60, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) 48, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 5, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 5, भाजपा 2, देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम – डीएमडीके 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) – सीपीआई (M) 1, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 2, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 1, विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) 2, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम 1 ।

असम 126/126 — भाजपा 78, कांग्रेस 24, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 10, असम गण परिषद 9, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 2, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी, लिबरल 1, रायजोर दल 2।

केरल 140/140 — भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 59, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) – सीपीआई (M) 29, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 23, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – सीपीआई 9, केरल कांग्रेस (KEC) 7, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) 3, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 1, रिवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (RMPI) 1, केरल कांग्रेस (Jacob) (KEC-J) 1, कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल राज्य समिति – 1, निर्दलीय (IND) 4।

पुड्डुचेरी 17/30 सीटें — अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (AINRC) 9, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) 1, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 1, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) 1, स्वतंत्र (IND) 3 ।

उपचुनाव में उमरेठ (Gujarat) से भारतीय जनता पार्टी (BJP), बागलकोट (Karnataka) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दावन्गेरे दक्षिण (Karnataka) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बारामती (Maharashtra) से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, राहुरी (Maharashtra) से भाजपा, कोरीडाँग (Nagaland) से भाजपा, धर्मानगर (Tripura) से भाजपा आगे चल रही है।

Explore our articles