spot_img

Mumbai : रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के बीच हुआ सुधार


Mumbai: Recovery Witnessed Amid RBI Intervention

मुंबई : (Mumbai) भारत का विदेशी मुद्रा (India’s foreign exchange) भंडार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 703.30 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) (Reserve Bank of India) द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों में दी गई।

इससे एक सप्ताह पहले भंडार में 3.82 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिससे यह 700.94 अरब डॉलर पर पहुंचा था। हालांकि, वर्ष 2026 में 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था, जिसके बाद वैश्विक परिस्थितियों के चलते इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया।

स्वर्ण भंडार के मूल्य में बढ़ोत्तरी
RBI के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) (Foreign Currency Assets) 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 557.46 अरब डॉलर हो गईं। इन आस्तियों पर यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के विनिमय दर में बदलाव का भी प्रभाव पड़ता है।

स्वर्ण भंडार के मूल्य में 0.79 अरब डॉलर (79 करोड़ डॉलर) की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह 122.13 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 0.078 अरब डॉलर बढ़कर 18.84 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) (International Monetary Fund) के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी बढ़कर 4.87 अरब डॉलर हो गई, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 0.014 अरब डॉलर अधिक है।

विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये पर दबाव बना, जिसे संतुलित करने के लिए RBI ने विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया। इसके बावजूद हालिया आंकड़े संकेत देते हैं कि भंडार में स्थिरता लौट रही है।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles