spot_img

New Delhi : तीसरे दिन भी बाजार धड़ाम: ₹4.90 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: Market Plummets for Third Consecutive Day; ₹4.90 Lakh Crore Wiped Out

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगातार लगी चपत
नई दिल्ली : (New Delhi)
घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बिकवाली के दबाव के बीच बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 999.79 अंक (1.29%) टूटकर 76,664.21 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 275.10 अंक (1.14%) गिरकर 23,897.95 के स्तर पर आ गया।

कारोबार की शुरुआत कमजोर रही, हालांकि शुरुआती घंटों में हल्की खरीदारी से दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंचे। इसके बाद तेज बिकवाली शुरू होने से सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के अहम स्तरों से नीचे फिसल गए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1,306 अंक तक लुढ़का, जबकि निफ्टी 392 अंक तक टूटा।

आईटी शेयर्स पर दिखा दबाव
सेक्टोरल स्तर पर व्यापक कमजोरी रही। आईटी शेयरों में सबसे अधिक दबाव दिखा और निफ्टी आईटी इंडेक्स 5.29% गिरा। इसके अलावा ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर सेक्टर भी लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट का असर रहा, जहां मिडकैप इंडेक्स 0.96% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.87% कमजोर हुआ।

बाजार पूंजीकरण के मोर्चे पर निवेशकों को बड़ा झटका लगा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 466.40 लाख करोड़ रुपये से घटकर 461.50 लाख करोड़ रुपये रह गया, यानी एक ही दिन में करीब ₹4.90 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई।

2967 शेयर्स में कारोबार
मार्केट ब्रेड्थ भी नकारात्मक रही। एनएसई पर 2,967 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 667 बढ़त और 2,300 गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि निफ्टी के 50 में से 38 शेयर गिरावट में बंद हुए।

टॉप गेनर्स में कोल इंडिया (+1.19%), ट्रेंट (+1.08%), नेस्ले इंडिया (+0.77%), हिंदाल्को (+0.67%) और एसबीआई (+0.63%) शामिल रहे। वहीं टॉप लूजर्स में आईटी कंपनियों का दबदबा रहा—इंफोसिस (-6.93%), एचसीएल टेक (-5.82%), टीसीएस (-4.95%), टेक महिंद्रा (-4.43%) और सन फार्मा (-3.55%) प्रमुख रहे।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles