
देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव (2027 Assembly elections in Uttarakhand) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)ने नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP President Nitin Nabin) ने संकेत दिया है कि पार्टी आगामी चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister, Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा, मौजूदा नेतृत्व के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी के इस रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा उत्तराखंड में ‘धामी मॉडल’ (‘Dhami Model’) को ही चुनावी आधार बनाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी वर्तमान नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति अपनाई जाएगी।
भाजपा नेतृत्व ने राज्य सरकार के कामकाज का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनौतियों के बावजूद विकास परियोजनाओं को गति दी गई है। बुनियादी ढांचे, दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाओं की पहुंच और प्रशासनिक पारदर्शिता में सुधार को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया गया।
उत्तराखंड में विस की 70 सीटें
राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार, 2027 के चुनाव में 70 सदस्यीय विधानसभा की सभी सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें नेतृत्व का स्पष्ट चेहरा तय होना चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
पार्टी का मानना है कि मौजूदा नेतृत्व में कामकाज की निरंतरता और ‘गुड गवर्नेंस’ की छवि चुनावी प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। वहीं, इस घोषणा के बाद राज्य की सियासत में गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


