
मुंबई : (Mumbai) निर्माता विपुल अमृतलाल शाह (Producer Vipul Amrutlal Shah) अपनी अलग विषयों वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और अब वह एक नए प्रोजेक्ट ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ (‘Governor: The Silent Savior’) के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। अभिनेता मनोज बाजपेयी (actor Manoj Bajpayee) के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। पोस्टर में मनोज पीछे से दिखाई दे रहे हैं, जो हाथ में सूटकेस लिए एक कॉरिडोर में चलते नजर आते हैं। इसके साथ दी गई टैगलाइन “अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा” फिल्म के गंभीर कथानक की ओर इशारा करती है।
फिल्म के दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिस पर लिखा है, “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है” और “यह सिर्फ कुर्सी नहीं… जिम्मेदारी है।” इन पंक्तियों से साफ है कि फिल्म एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा होने वाली है। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
चिन्मय मांडलेकर (Directed by Chinmay Mandlekar) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को सनशाइन पिचर प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह (co-written by Suvendu Bhattacharya, Saurabh Bharat, Ravi Asrani, and Vipul Amrutlal Shah) ने मिलकर लिखी है। पोस्टर से मिले संकेतों के बाद अब दर्शकों को फिल्म के टीज़र और रिलीज डेट का इंतजार है।


