spot_img

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

Shimla: 'Chitta' Smuggling Network Busted in Rohru; UP-based Supplier—Formerly a Mechanic—Arrested

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी (‘Chitta’ (heroin) smuggling) के एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले 53.13 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दो स्थानीय युवकों से पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलीं।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च को विश्वसनीय सूचना के आधार पर रोहडू के गुदड़ू मोहल्ला स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान पिन्कू राम (36) निवासी कनेवरा और सुनील पुहारता (24) निवासी शरौंथा के कब्जे से 53.13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी। इस बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चिट्टा सप्लाई की पूरी श्रृंखला को खंगाला। जांच के दौरान सामने आया कि रोहडू क्षेत्र में पकड़ा गया चिट्टा एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से बाहर से मंगवाया जा रहा था और इसका मुख्य सप्लायर उत्तर प्रदेश का रहने वाला सलमान हैदर है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सलमान हैदर पहले रोहडू बाजार में मैकेनिक के रूप में काम कर चुका है। इसी दौरान उसने स्थानीय स्तर पर संपर्क विकसित किए और बाद में उन्हीं संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई का नेटवर्क खड़ा कर लिया। वह पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में चिट्टा पिन्कू राम को उपलब्ध करवा चुका था, जिसे आगे स्थानीय युवाओं तक पहुंचाया जाता था।

मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और उसे उत्तर प्रदेश भेजा गया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 11 अप्रैल को आरोपी सलमान हैदर को जिला बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने रोहडू क्षेत्र में सक्रिय एक महत्वपूर्ण सप्लाई नेटवर्क की कड़ी को तोड़ने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह (SSP Shimla Gaurav Singh) के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच हर पहलू से जारी है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के अन्य नेटवर्कों तक पहुंचने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Kolkata : चुनाव 26 : तृणमूल का गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा से सीधी टक्कर

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता की प्रतिष्ठित और प्रभावशाली बालीगंज विधानसभा (Kolkata's prestigious and influential Ballygunge Assembly seat) सीट पर 2026 के चुनाव में मुकाबला...

Explore our articles