spot_img

Varanasi : पेपर लीक प्रकरण में कृष्ण पांडेय गिरफ्तार

वाराणसी : (Varanasi) समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा-2023 के (Review Officer (RO) Examination-2023) पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी कृष्णा पाण्डेय (Krishna Pandey) को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। एसटीएफ के अनुसार उसे वाराणसी के अखरी बाईपास क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां वह काफी समय से छिपकर रह रहा था।

सुभाष और विवेक की हो चुकी है गिरफ्तारी
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक मामले की विवेचना एजेंसी को सौंपे जाने के बाद से ही कृष्णा पाण्डेय की तलाश जारी थी। इससे पहले इस प्रकरण में सहआरोपी सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय (Subhash Prakash and Vivek Upadhyay) को जून 2024 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता चला, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Explore our articles