spot_img

New Delhi : शुरुआती झटके के बाद 2000 अंक उछला सेंसेक्स

New Delhi: Sensex Surges 2,000 Points After Early Setback

नई दिल्ली : (New Delhi) शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट झेलने के बाद घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) ने दिन के दूसरे सत्र में मजबूत वापसी दर्ज की। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंततः प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि इंट्रा-डे स्तर पर सेंसेक्स ने निचले स्तर से 2,000 अंक से अधिक की रिकवरी दिखाई।

कारोबार की शुरुआत दबाव में रही और बिकवाली के चलते सेंसेक्स तथा निफ्टी (Sensex and Nifty) दोनों में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद बाजार में निवेशकों की धारणा सुधरने पर व्यापक खरीदारी देखने को मिली, जिससे सूचकांकों में तेज उछाल आया। अंततः सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,319.55 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 22,713.10 अंक पर पहुंच गया।

2.6 प्रतिशत चढ़ा आईटी इंडेक्स
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दर्ज की गई और आईटी इंडेक्स करीब 2.6 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, मेटल और टेक सेक्टर में भी मजबूती रही। वहीं ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, पीएसयू और ऑयल एंड गैस सेक्टर दबाव में रहे।

संपत्ति में 15 हजार करोड़ का इजाफा
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों (Midcap and Smallcap stocks) में भी शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली, हालांकि दोनों सूचकांक अंततः हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर लगभग 422.16 लाख करोड़ रुपये हो गया।

हरे निशान में बंद हुए 45 शेयर
कारोबार के दौरान बीएसई में अधिकांश शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एनएसई पर भी बढ़त वाले शेयरों की संख्या गिरावट वाले शेयरों से अधिक रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर और निफ्टी के 50 में से 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

आटो सेक्टर में दिखी गिरावट
दिन के प्रमुख लाभ वाले शेयरों में आईटी कंपनियां प्रमुख रहीं, जबकि ऑटो और कुछ उपभोक्ता कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन के दूसरे सत्र में आई खरीदारी ने बाजार को संभाल लिया और अल्पकालिक निवेशकों के लिए अवसर भी पैदा किए।

Explore our articles