
नई दिल्ली : (New Delhi) विश्व कप की तैयारी के लिए बुधवार से भारतीय सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों (Indian senior women’s hockey players) का शिविर बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में शुरू हो रहा है। इसमें 31 संभावित खिलाड़ियों का फोकस टीम संयोजन तैयार करने, फिटनेस का स्तर और रणनीतिक पहलुओं को बेहतर करने पर रहेगा।भारतीय टीम ने हाल में हैदराबाद में एफआईएच विश्व कप (FIH World Cup) क्वालीफायर में दूसरा स्थान हासिल करके अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय टीम जून में नेशंस कप, उसके बाद विश्व कप और 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान में एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी। शिविर के बारे में कोच शुअर्ड मारिन ने कहा, यह आगामी प्रतिस्पर्धी सत्र की तैयारी के लिए हमारा अगला कदम है। हम प्रदर्शन में निरंतरता लाने के साथ यह कोशिश करेंगे कि आगामी चुनौतियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहें।
संभावित खिलाड़ी
गोलकीपर : सविता, माधुरी किंडो, बिछू देवी खारीबम, बांसरी सोलंकी।
डिफेंडर : निक्की प्रधान , उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति सिंह, लालथांटुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास।
मिडफील्डर : सलीमा टेटे, सुशीला चानू, मनीषा चौहान, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा गोयल, साक्षी राणा, सुनेलिटा टोप्पो और इशिका।
फॉरवर्ड : नवनीत कौर, दीपिका, लालरेम्सियामी, मुमताज खान , दीपिका सोरेंग, रूतुजा दादोसा पिसल, बलजीत कौर, अन्नु, ब्यूटी डुंगडुंग, हीना बानो, सोनम और संगीता कुमारी।


