spot_img

Varanasi : यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या

छात्र संघ के चुनाव की तैयारी में जुटा था छात्र
वाराणसी : (Varanasi)
शहर के भोजुबीर स्थित उदय प्रताप महाविद्यालय (यूपी कॉलेज) (Uday Pratap College (UP College)—located in the city’s Bhojubir area) परिसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे परिसर में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी कॉलेज का ही छात्र बताया जा रहा है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह (23) (Surya Pratap Singh (23), a resident of Ghazipur) बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था और कॉलेज छात्रावास में रह रहा था। वह छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव (election for the post of Student Union President) की तैयारी में भी जुटा हुआ था। सुबह करीब 11 बजे वह कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में खड़ा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद छात्रों के जुटने पर आरोपी पिस्टल को पास ही कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (BHU Trauma Center) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रों का प्रदर्शन, परिसर में तोड़फोड़
घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिसर में तोड़फोड़ की। छात्रों का आरोप है कि फायरिंग प्राचार्य के सामने हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा (Police Commissioner Mohit Agarwal and Additional Police Commissioner Shivhari Meena) सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक को कई गोलियां लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। एहतियातन कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Explore our articles