spot_img

New Delhi : महंगी होने वाली हैं ऑडी की गाड़ियां

New Delhi: Audi cars are about to get more expensive.

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से कारों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली : (New Delhi)
लग्जरी कार निर्माता Audi की भारतीय इकाई Audi India (Audi India, the Indian arm of luxury car manufacturer Audi) ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से उसके सभी मॉडलों की कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी।

कंपनी के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लिओं (Balbir Singh Dhillion, the company’s brand director) ने बताया कि हाल के समय में कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी और रुपये के उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में यह समायोजन करना आवश्यक हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखने की कोशिश कर रही है।

43.23 लाख रुपये शुरुआती कीमत
कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों पर लागू होगी। ऑडी भारत में फिलहाल लग्जरी सेगमेंट की कई सेडान और एसयूवी मॉडल पेश (several luxury sedan and SUV models) करती है।

भारतीय बाजार में कंपनी के वाहनों की कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 2.34 करोड़ रुपये तक जाती हैं। लाइनअप में Audi Q3 से लेकर हाई-परफॉर्मेंस मॉडल Audi RS Q8 तक शामिल हैं।

Explore our articles