spot_img

Mumbai : ‘भूत बंगला’ में कॉमेडी, डर और पागलपन करेगा लोटपोट

Mumbai: Comedy, fear, and madness will thrill you in "Bhoot Bangla."

मुंबई : (Mumbai) 2007 में रिलीज ‘भूल-भुलैया’ के बाद, अक्षय कुमार एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (“Bhool Bhulaiyaa,” Akshay Kumar returns with another horror-comedy, “Bhoot Bangla.”) के साथ लौट रहे हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन (Directed by Priyadarshan) में बनी इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। जैसा कि फैंस उम्मीद कर रहे थे, इसमें हंसी, मजेदार पंच, डर और पागलपन की भरपूर डोज शामिल है जो देखने वालों को लोटपोट कर देगी। बता दें, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स (Balaji Motion Pictures, in association with Cape of Good Films) के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ का निर्माण किया है। अक्षय की कॉमेडी हमेशा से जबरदस्त रही है और ‘भूत बंगला’ के टीजर में उन्होंने यह फिर साबित किया है। उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, राजेश शर्मा, मिथिला पालेकर और असरानी जैसे कलाकारों ने डर और कॉमेडी का लेवल बढ़ाया है। टीजर के जरिए निर्माताओं ने डर को थोड़ा छिपाकर रखा है, लेकिन आने वाले इस ड्रामे को लेकर लोगों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

Explore our articles