
राहुल द्रविड़ को भी बीसीसीआई करेगा सम्मानित
मुंबई : (Mumbai) भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (India’s ODI and Test captain, Shubman Gill) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) (Board of Control for Cricket in India) की ओर से ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ (‘Cricketer of the Year’) सम्मान मिलेगा। उनके साथ-साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ (Indian captain and coach Rahul Dravid,) को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा जाएगा। 15 मार्च को नई दिल्ली में BCCI की तरफ से एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होना है, जिसमें गिल और द्रविड़ सम्मानित होंगे।
आयुष म्हात्रे को मिलेगा ये सम्मान
खबरों के मुताबिक, द्रविड़ और गिल के अलावा मुंबई के आयुष म्हात्रे (Mumbai’s Ayush Mhatre) को उनके प्रदर्शन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ BCCI भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (former India captain Mithali Raj) को लाइफटाइम अवॉर्ड देने पर भी विचार कर रहा है। इस बीच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
2025 में ऐसा रहा था गिल का प्रदर्शन
साल 2025 में गिल ने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैच खेले और इसकी 16 पारियों में 70.21 की उम्दा औसत के साथ 983 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकला। पिछले साल 11 वनडे पारियों में उन्होंने 49 की औसत से 490 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 15 पारियों में 24.25 की खराब औसत के साथ सिर्फ 291 रन बनाए थे।
बतौर खिलाड़ी और कोच सफल रहा द्रविड़ का करियर
द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में रनों का अम्बार लगाया था। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 13,288 रन और वनडे करियर में 10,889 रन बनाए थे। संन्यास लेने के बाद द्रविड़ को 2021 में रवि शास्त्री की जगह पर सीनियर भारतीय टीम का प्रमुख कोच बनाया गया था। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रही थी। इसके बाद 2024 में खेले गए टी-20 विश्व कप में विजेता बनी थी।
बेमिसाल रहा है मिताली का अंतरराष्ट्रीय करियर
पूर्व महान बल्लेबाज मिताली का अंतरराष्ट्रीय करियर बेमिसाल रहा था। भारत के लिए 232 वनडे मैचों में 50.68 की औसत से 7,805 रन बनाए थे। इस बीच 125* रन के उच्च स्कोर के साथ उनके नाम 7 शतक और 64 अर्धशतक दर्ज हैं। 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। इसके साथ-साथ 12 टेस्ट में एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ उनके 699 रन दर्ज हैं।


