
ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की संसद (Bangladesh’s Parliament) को जल्द ही नया स्पीकर मिलने की उम्मीद है। इस बावत सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) (Bangladesh Nationalist Party) के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Prime Minister Tariq Rahman) ने बुधवार को राजधानी के जातीय संसद सचिवालय (Jatiya Sangsad Secretariat) में सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की।
बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस (Bangladesh’s state news agency BSS) अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह बैठक सुबह 11:00 बजे जातीय संसद सचिवालय के वेस्ट ब्लॉक में हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सत्तारूढ़ बीएनपी के सांसद शामिल हुए। पार्टी सांसदों की बैठक के आधा घंटे बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय दल की बैठक जातीय संसद भवन में सत्तारूढ़ दल के कार्यालय में शुरू हुई है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री और सदन के नेता तारिक रहमान (Prime Minister and House leader Tariq Rahman) ने की। ढाका ट्रिब्यून अखबार (Dhaka Tribune newspaper) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 13वीं जातीय संसद का स्पीकर कौन बनेगा, इस पर चर्चा जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है।
स्पीकर पद के लिए बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अब्दुल मोईन खान (BNP Standing Committee member Abdul Moin Khan) के नाम पर चर्चा हुई है। मगर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार दिया। 13वीं संसद का पहला पत्र गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। सदन में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुने जाने की उम्मीद है। परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन (President Mohammad Shahabuddin) के संबोधन के साथ सत्र की शुरुआत होगी।


