spot_img

Mumbai : दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा ने फिल्म और रंगमंच की दुनिया को अलविदा कहा

Mumbai: Veteran actor Vijay Krishna bids farewell to the world of film and theatre.

मुंबई : (Mumbai) हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता विजय कृष्णा (Veteran Hindi cinema actor Vijay Krishna) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए फिल्म और रंगमंच की दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, अभी तक उनके निधन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

‘देवदास’ में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पिता का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले विजय कृष्णा अपने दमदार अभिनय और सादगी के लिए जाने जाते थे। उनके सह-कलाकार और करीबी दोस्त उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

अभिनेत्री लिलेट दुबे (Actress Lillete Dubey) ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा, “दिल टूट गया… हमारे प्रिय विजय कृष्णा, जो 25 साल से ज्यादा समय तक हमारे थिएटर परिवार और ‘डांस लाइक अ मैन’ का हिस्सा रहे… अब हमारे बीच नहीं रहे। वह बेहद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा।”

विजय कृष्णा (Vijay Krishna) केवल फिल्मों तक सीमित नहीं थे, बल्कि रंगमंच की दुनिया में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। 2004 में आई अंग्रेजी फिल्म ‘डांस लाइक अ मैन’ से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसे सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। उन्होंने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। ‘देवदास’ के अलावा वह ‘गुजारिश’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। उनके निधन से फिल्म और थिएटर जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।

Explore our articles