spot_img

Bhubaneswar : आईएमएफए ने टाटा स्टील के फेरो क्रोम प्लांट का अधिग्रहण पूरा किया

Bhubaneswar: IMFA completes acquisition of Tata Steel's ferrochrome plant

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (Indian Metals & Ferro Alloys Limited) (IMFA) ने ओडिशा के जाजपुर जिले के कलिंगनगर में टाटा स्टील लिमिटेड के फेरो क्रोम संयंत्र का रणनीतिक अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड ने 707.26 करोड़ रुपये में टाटा स्टील से फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण किया है। ओडिशा के कलिंगनगर जिले में स्थित 115 एकड़ में फैले इस संयंत्र में वर्तमान में चार भट्टियां हैं, जो हर साल 1,00,000 टन उत्पादन करने में सक्षम हैं। अधिग्रहण राशि का वित्त पोषण पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से किया गया है।

आईएमएफए ने बताया कि कुल 707.26 करोड़ रुपये के इस सौदे में 610 करोड़ रुपये की मूल कीमत के साथ जीएसटी और कार्यशील पूंजी शामिल है। कंपनी ने कहा कि वहां 5वीं भट्टी का काम अभी अधूरा है, जिसे लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,50,000 टन सालाना हो जाएगी।

Explore our articles