
अजमेर : (Ajmer) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह मुस्लिम लीग की नफरत ने देश का विभाजन कराया, उसी तरह आज कांग्रेस देश को बदनाम करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया।
प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने कहा कि एआई सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और बड़ी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे और उन्होंने भारत की उपलब्धियों की सराहना की, लेकिन कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने ‘ड्रामा’ कर देश को बदनाम करने की कोशिश की। लगातार चुनावी हार से निराश कांग्रेस देश की छवि को नुकसान (Congress is trying to tarnish the country’s image) पहुंचाने में लगी है।
‘एमएमसी—मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ का आरोप
मोदी ने माओवादियों पर संविधान और लोकतंत्र से घृणा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को ‘एमएमसी—मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ (MMC – Muslim League Maoist Congress) करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़ी नजर आती है।
सैनिक सम्मान और इजराइल दौरे का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय रक्षा सौदों में घोटालों के आरोप लगते रहे और ‘वन रैंक वन पेंशन’ का लाभ सैनिकों को वर्षों तक नहीं मिला। उनकी सरकार ने सैनिकों के सम्मान को प्राथमिकता दी है। अपने इजराइल (Israel) दौरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने मेजर दलपत सिंह के शौर्य और हाइफा की मुक्ति में राजस्थान (Rajasthan soldiers in the liberation of Haifa) के सैनिकों की भूमिका का स्मरण किया।
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
प्रधानमंत्री ने 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर (Amritsar-Jamnagar Economic Corridor) का पैकेज-7, दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का पैकेज-14, जोधपुर की 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले की राज्य राजमार्ग परियोजना शामिल हैं।
सुरक्षित पेयजल के लिए नोनेरा और परवन अकावाद परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा जोन से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम और 220 केवी व 400 केवी ग्रिड सबस्टेशनों की नींव भी रखी गई।
युवाओं को नियुक्ति पत्र, एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक पर सख्ती से रोक लगाई गई है। इस अवसर पर 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।उन्होंने 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (Human Papillomavirus) (HPV) टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार’ (double engine’ government) के दो वर्ष पूरे होने के साथ राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है और बेहतर कनेक्टिविटी से अजमेर-पुष्कर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।


