
मुंबई : (Mumbai) रेलवे आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई–रत्नागिरी सेक्शन (Mumbai-Ratnagiri section) पर 6 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके तहत पनवेल–रत्नागिरी–पनवेल मेमू विशेष (ट्रेन नंबर 01157/01158) दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026 और 01.03.2026 को संचालित होंगी। 01157 पनवेल से 16:40 बजे प्रस्थान कर 23:55 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी, जबकि 01158 रत्नागिरी से 09:00 बजे चलकर 16:10 बजे पनवेल पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव सोमाटने से लेकर बोके तक कुल 28 स्टेशनों पर होगा और इनमें 8 मेमू कोच रहेंगे।
दिवा–चिपलून अनारक्षित विशेष के संचालन तिथि में बदलाव
दिवा–चिपलून–दिवा अनारक्षित विशेष ट्रेन (01159/01160) पहले घोषित 01.03.2026 के बजाय अब 02.03.2026 से चलेगी। हालांकि इन ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से ध्यान दिलाया है कि ये सभी ट्रेनें अनारक्षित होंगी और इन पर सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू सामान्य शुल्क ही लिया जाएगा।


