spot_img

Mumbai : आईपीएल का आगाज 28 मार्च से, फाइनल 31 मई को होगा

Mumbai: IPL to begin on March 28, final on May 31

मुंबई : (Mumbai) आईपीएल (IPL) ने पिछली नीलामी से एक दिन पहले बताया था कि इस साल का संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन खबरों के अनुसार, सत्र शुरू होने की तारीख बदलकर 28 मार्च करने और फाइनल 31 मई को कराने का फैसला किया गया है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते मीटिंग करेगी। काउंसिल इस बात पर भी चर्चा कर सकती है कि उद्घाटन मुकाबला कहां खेला जाएगा क्योंकि इसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore) शामिल होगी। पिछले जून में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। आरसीबी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से (Karnataka State Cricket Association) इस पर चर्चा कर रहा है कि टीम के घरेलू मैच वहीं खेले जाएंगे या नहीं?

Explore our articles