spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

New Delhi: Global markets show signs of weakness, with selling pressure also seen in Asia.

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

टेक शेयरों में आई गिरावट, खासकर एनवीडिया के शेयरों में 5.50 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी आ जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,908.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 279.73 अंक यानी 1.21 प्रतिशत टूट कर 22,872.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 49,499.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,846.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत उछल कर 8,620.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 113.08 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,289.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर गिरावट का रुख नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज (Taiwan Stock Exchange) में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। निक्केई इंडेक्स 170.27 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,753.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.27 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,977.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 156.50 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,508.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.53 प्रतिशत टूट कर 6,273.77 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 384.70 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़क कर 26,381.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 0.27 प्रतिशत फिसल कर 8,212.64 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,139.53 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,531.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Kolkata : तेज भूकंप से फिर कांपा पूरा बंगाल, कोलकाता समेत कई जिलों में दहशत

कोलकाता : (Kolkata) शुक्रवार दोपहर एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों (strong earthquake shook) से समूचा बंगाल दहल उठा। दोपहर करीब 1:20 बजे...

Explore our articles