
नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Indian cricket team batsman Rinku Singh) के पिता खचंद्र सिंह (father, Khachandra Singh) का आज सुबह करीब 4 बजकर 36 मिनट पर स्टेज-4 लीवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां हाल के दिनों में उनकी तबीयत बेहद नाज़ुक हो गई थी और उनका इलाज चल रहा था।
परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टर लगातार रीनल थेरेपी दे रहे थे। गहन चिकित्सा के बावजूद उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई और अंततः उनका निधन हो गया।
विश्व कप ड्यूटी के बीच निजी क्षति
यह दुखद घटना उस समय हुई जब रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त थे। जिम्बाब्बे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले जब उनके पिता की हालत बिगड़ी थी, तब वह घर लौटे थे। बाद में वह चेन्नई में टीम से दोबारा जुड़ गए थे। हालांकि पिता के।निधन के बाद वो वापस घर लौट गए हैं।
जिम्बाब्बे के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। टीम संयोजन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन और अक्षर पटेल (Sanju Samson and Axar Patel) को शामिल किया गया था। संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में मौका मिला, ईशान किशन (Ishan Kishan) को नीचे भेजा गया और तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई। हालांकि रिंकू मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी टीम के साथ मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में अब तक रिंकू सिंह पांच मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए हैं और फिनिशर की अपनी निर्धारित भूमिका निभाई है।
आगे खेलेंगे या नहीं, संशय बरकरार
भारत को अब कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है, जो लगभग नॉकआउट जैसा है। ऐसे में रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड या टीम प्रबंधन (Board of Control for Cricket in India) की ओर से अभी तक उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टीम इंडिया जहां एक ओर महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी कर रही है, वहीं खिलाड़ी अपने साथी के इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।
हरभजन सिंह ने जताई संवेदना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Former Indian cricketer Harbhajan Singh) ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “श्री खचंद्र सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। टी20 विश्व कप के दौरान रिंकू और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
रिंकू सिंह के इस निजी शोक के बीच पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।


