spot_img

Mumbai : एकीकृत डिजिटल टिकटिंग का नया युग

Mumbai: A New Era of Integrated Digital Ticketing

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप 1 मार्च से होगा बंद
मुंबई : (Mumbai)
यात्रियों की सुविधा और डिजिटल सेवाओं (convenience and integrate digital services) के एकीकरण के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने ‘रेलवन ऐप’ को एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। इस ऐप के जरिए रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। रेलवे का लक्ष्य यात्रा प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने निर्णय लिया है कि अब तक अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप 1 मार्च 2026 से बंद कर दिया जाएगा। अनारक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा पूरी तरह रेलवन ऐप में समाहित कर दी गई है। फिलहाल रेलवन ऐप (RailOne App) पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 14 जून 2026 तक 3 प्रतिशत की छूट प्रायोगिक तौर पर दी जा रही है।

मौजूदा यूजर आईडी से ही लॉगिन

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS on Mobile app) के वर्तमान उपयोगकर्ता अपनी मौजूदा यूजर आईडी के माध्यम से सीधे रेलवन ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए नए सिरे से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रियों का डेटा और सुविधा दोनों सुरक्षित रहेंगे।

सीज़न टिकट ट्रांसफर की सुविधा

यूटीएस ऐप पर पहले से बुक किए गए सीज़न टिकटों के लिए ‘Show Ticket’ सेक्शन में “Transfer Ticket” का नया विकल्प जोड़ा गया है। इसके जरिए यात्री अपने सीज़न टिकट को रेलवन ऐप पर आसानी से स्थानांतरित कर सकेंगे।

एक ही मंच पर सभी सेवाएं

रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर जांच, टिकट निरस्तीकरण एवं रिफंड, रेल मदद सेवाएं, शिकायत दर्ज करना और ट्रेन में भोजन बुकिंग जैसी सुविधाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

सिंगल साइन-ऑन और ई-वॉलेट सुविधा

ऐप की खास विशेषता सिंगल साइन-ऑन (single sign-on) है। यात्री पूर्व में उपयोग की गई रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल की आईडी से ही लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा भी दी गई है, जिसके जरिए अनारक्षित टिकट लेने पर 3 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।

डिजिटल पारदर्शिता की ओर कदम

रेलवन ऐप के जरिए रेलवे सेवाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। सभी जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से टिकट बुकिंग और यात्रा प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा।

Explore our articles