spot_img

Bengaluru : ड्रेसिंग हटाते समय काट दी 6 महीने के मासूम की उंगली

Bengaluru: 6-month-old's finger severed while removing dressing

बेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु से मेडिकल लापरवाही का (medical negligence has come to light in Bengaluru) एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से 6 महीने के एक मासूम बच्चे को अपनी उंगली गंवानी पड़ी। मामले में पुलिस ने अस्पताल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कैसे हुई यह भयावह घटना?
जानकारी के मुताबिक, बच्चे को 19 फरवरी को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जब मेडिकल स्टाफ उसके हाथ से ड्रिप और ड्रेसिंग हटा रहा था। तभी ड्रेसिंग की पट्टी काटते समय स्टाफ ने इतनी लापरवाही बरती कि कैंची सीधे बच्चे के बाएं हाथ की उंगली पर चल गई, जिससे उंगली का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया।

ICU में भर्ती है मासूम
उंगली कटने के बाद बच्चा दर्द से कराह उठा और उसे भारी रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर स्थिति में ICU में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

माता-पिता की शिकायत
बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने अस्पताल के तीन स्टाफ मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज (FIR against three hospital staff) की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles