
चेन्नई : (Chennai) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) (Senior Communist Party of India leader R. Nallakannu) के सीनियर लीडर आर. नल्लाकन्नू का बुधवार को निधन हो गया। नल्लाकन्नू 101 साल के थे। वे पिछले 22 दिनों से चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल (Rajiv Gandhi Government General Hospital in Chenna) में भर्ती थे। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। नल्लाकन्नू कम्युनिस्ट आंदोलन के सबसे बड़े नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी श्रमिकों की भलाई और अधिकारों के लिए लगा दी। वे भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की स्थापना करने वाले आखिरी जीवित नेता थे।


