spot_img

Mumbai : टेस्ट स्क्रीनिंग में ‘रामायण’ की जमकर तारीफ

Mumbai: 'Ramayana' receives rave reviews at test screenings

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक नितेश तिवारी (director Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ को (highly anticipated epic film, ‘Ramayana) लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, हालांकि इससे पहले ही इसकी टेस्ट स्क्रीनिंग कर ली गई है। खास बात यह है कि इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसे निर्माताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास टेस्ट स्क्रीनिंग का आयोजन लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा (Cinemark Playa Vista in Los Angeles) में किया गया, जहां 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के चुनिंदा दर्शकों को फिल्म दिखाई गई। स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद दर्शकों ने फिल्म के भव्य पैमाने, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और भावनात्मक कहानी कहने के अंदाज की जमकर तारीफ की। शुरुआती प्रतिक्रियाओं के अनुसार फिल्म दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने में सफल रही है।

फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी परफॉर्मेंस को भी सराहा गया है। ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा (“Ramayana” is considered one of the most ambitious projects in Indian cinema) है और अब सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Explore our articles